भावनगर,06 जुलाई(आरएनएस)। गुजरात के भावनगर जिले से सोमवार को एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां के पालीताना तालुक के गरजिया गांव में एक पशुपालक पर शेरनी ने हमला कर दिया। शेरनी ने करीब आधे घंटे तक पशुपालक कालूभाई बोगभाई परमार को अपने पैरों के नीचे दबोचे रखा। इस दौरान परमान झटपटाता रहा और जान बचाने के लिए शेरनी को भी सहलाता रहा। वीडियो में में परमार और शेरनी दिख रहे हैं, जबकि लोगों की आवाज सुनाई दे रही है।
परमार ने बताया कि वह सुबह साढ़े 10 बजे अपनी गाय को चारा खिलाने जा रहे थे, तभी शेरनी ने उनके पीठ पर हमला कर गिरा दिया और हाथ को मुंह में पकड़ लिया।
सूत्रों ने परमार के हवाले से लिखा कि वह छूटने की कोशिश कर रहे थे और शेरनी को खरोंचा भी। इस बीच, शेरनी ने उनके पैर को काट लिया। उनका पालीताना अस्पताल में इलाज चल रहा है। वन विभाग घटना की जांच कर रहा है।
भावनगर गुजरात के गिर नेशनल पार्क के इलाके में है। यहां अक्सर घरों और खेतों के आसपास शेर देखने को मिल जाते हैं। यहां ऐसी घटनाएं पिछले कुछ दिनों से आम हो गई है। गरजिया गांव की सरपंच के पति सावजीभाई का कहना है कि शेर ने परमार पर हमला करने से पहले कुछ अन्य लोगों पर भी हमले की कोशिश की थी, लेकिन वे बच गए। गांव में दहशत का माहौल है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

