-कुलसचिव ने नियंत्रण कक्ष से की परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग
अयोध्या 5 दिसंबर (आरएनएस )। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत स्नातक (तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर) और परास्नातक (तृतीय सेमेस्टर) की जारी परीक्षाओं के चौथे दिन कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने नियंत्रण कक्ष से परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग करते हुए केंद्र व्यवस्थापकों को सुचिता पूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कड़े निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में छात्र परीक्षा दे रहे हैं। ज्ञात हो कि सभी केंद्रों पर चलने वाली परीक्षा की सघन मॉनिटरिंग विश्वविद्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से की जा रही है। इसमें क्रमश: अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच और गोंडा में शामिल कुल 508 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुलसचिव ने कहा कि सभी केंद्राध्यक्ष परीक्षा हाल के सीसीटीवी को सक्रिय रखते हुए विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से कनेक्टिविटी बनाए रखें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

