अयोध्या 5 दिसंबर (आरएनएस )। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मूर्ति कला विभाग में सात दिवसीय भित्ति चित्र एवं मूर्तिकला कार्यशाला का आयोजन कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में किया जा है। कार्यशाला की संयोजक डॉ. सरिता द्विवेदी ने बताया कि इस कार्यशाला के अंतर्गत विभागीय छात्र- छात्राओं के द्वारा विभाग को अलंकृत करने के साथ ही निष्प्रयोज्य वस्तुओं से विभिन्न कलात्मक कृतियों को निर्मित किया जा रहा है। इसके साथ एक विद्यार्थी- एक वृक्ष कार्यक्रम का संचालन भी ललित कला विभाग में शिक्षको की देख रेख में छात्र- छात्राओं द्वारा किया जा रहा है। हर विद्यार्थी एक वृक्ष को लगा कर उसकी देखभाल स्वयं करेगा, यह प्रयास विश्वविद्यालय को साफ- सुथरा और हरा- भरा बनाये रखने में सहायक सिद्ध होगा। कार्यशाला की आयोजन सचिव डॉ. रीमा सिंह ने कार्यक्रम की योजना पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के पहले दिन मूर्तिकला विभाग में साफ-सफाई के साथ दीवारों की मरम्मत एवं सफ़ेद कलर से स्थल तैयार किया गया ताकि भित्ति चित्रांकन का कार्य सुचारु रूप से किया जा सकें। दूसरे दिन भित्ति चित्रण परंपरा का अनुसरण करते हुए दीवारों पर रेखांकन का कार्य पूर्ण हुआ साथ ही विभाग मे स्थापित मूर्तियों पर पुन: रंगरोगन कर के छात्र- छात्राओं द्वारा एक नया स्वरुप प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से डॉ. अलका श्रीवास्तव, विभागीय छात्र-छात्राएं अंजली सिंह, प्रगति शुक्ला, अमन वर्मा, उज़्मा समरीन, शिवम, आकर्ष, मांडवी, प्रिंस, गौरव, सपना, मुस्कान, स्नेहा, वैभवी के साथ अन्य उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

