-मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान ने जरूरतमंदो में वितरित किया कंबल
अयोध्या 5 दिसंबर (आरएनएस )। माँ अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के बैनर तले वृहद कंबल वितरण व समरसता भोज का आयोजन एमी आलापुर स्थित एस.बी.एस. इंटर कालेज के परिसर में किया गया स जिसमें 300 जरूरतमंदो को कंबल वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंद ग्रामीण खुश नजर आये। यह आयोजन संस्था के प्रबंधक राजेश चौबे के जन्मदिन के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में शामिल गणमान्य लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें प्रेषित किया। इस मौक़े पर समाजसेवी राजेश चौबे ने कहा कि जनसेवा ही जीवन का उद्देश्य है और हमारा प्रयास रहता है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकूं। संस्था के बैनर तले भोजन वितरण, कंबल वितरण, रक्तदान शिविर, मोतिया बिन्द आपरेशन सहित अनेक जनहित के कार्य निरंतर हो रहे है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे फिजिशियन चिकित्सक डॉ अनुराग वाजपेयी ने कहा कि लोगों को राजेश चौबे जी से प्रेरणा लेकर समाजसेवा के लिए आगे आना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य व चर्चित समाजसेवी प्रदीप यादव ने कहा कि इंसानियत का फर्ज निभाते हुए हमें अक्षम, गरीब व जरूरतमंदो की सेवा करनी चाहिए यही सच्ची मानवता है। उद्यमी व अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार प्रत्येक रविवार की रात में जरूरतमंदो को चिन्हित करके उनके आवास पर ही कंबल मुहैया कराया जायेगा जिससे लोग ठण्ड से सुरक्षित रह सकें। समारोह का संचालन प्रधानाध्यापक आर. पी सिंह ने किया। इस मौक़े पर शैलेन्द्र तिवारी,प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वृज श्याम पाण्डेय, कन्हैया लाल, बीर बहादुर यादव, हृदय राम, विन्देसरी निषाद,शिव प्रसाद निषाद, अनीता तिवारी, रेनू तिवारी, आदर्श चौबे, आकाश गुप्ता,कमल पाठक,संतोष सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

