-ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र पर मेरा भारत, नशा मुक्त भारत अभियान का हुआ आयोजन
अयोध्या 5 दिसंबर (आरएनएस )। ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र पर मेरा भारत नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज में बढ़ती नशा प्रवृत्ति के उन्मूलन तथा स्वस्थ, शांतिपूर्ण और संस्कारी भारत के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संत-महात्माओं द्वारा दीप प्रज्वलन एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ। इस अवसर पर महंत कमल नयन दास महाराज ने समाज में बढ़ रहे नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर विशेष बल दियज्ञं वशिष्ठ पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि वेदान्ती महाराज ने अपने सभ्य और संयमित जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति की शारीरिक मानसिक व आध्यात्मिक प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे योग ध्यान और स्वच्छ विचारों के माध्यम से स्वयं को सशक्त बनाएं। पुजारी, रामजन्मभूमि मंदिर प्रदीप महाराज ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की सबसे बड़ी भूमिका है और नशामुक्ति इसके लिए पहला कदम है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित कहां कि उन्होंने सरकार और समाज द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियानों की जानकारी दी तथा जनता से इन कार्यक्रमों से जुड़कर अधिक प्रभावी परिणाम लाने का आह्वान किया। डॉ. बनारसी लाल शाह सेक्रेटरी, मेडिकल विंग, ब्रह्माकुमारीज़, माउंट आबू डॉ. शाह ने नशे के चिकित्सकीय दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह केवल एक आदत नहीं बल्कि एक गंभीर मानसिक बीमारी का रूप ले सकती है। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन को नशामुक्ति के लिए एक शक्तिशाली समाधान बताया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथिगणों को स्नेहपूर्वक ईश्वरीय सौगात भेंट की गई, जिसमें आध्यात्मिक साहित्य, शुभ स्मृति-चिह्न एवं ईश्वरीय शुभकामनाएँ शामिल थीं।कार्यक्रम में सेवा केंद्र से बी.के. शशी, बी.के. दीपेन्द्र, बी.के. विपिन, बी.के. पंकज, बी.के. रणधीर तथा अन्य बी.के. भाई-बहनें भी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने नशा मुक्त भारत स्वस्थ भारत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि समाज को स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ और जागरूक बनाने के ऐसे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। सभी संत-महात्माओं एवं अतिथियों ने इस पवित्र उद्देश्य वाले आयोजन की सराहना की और समाज हित में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

