-जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन
अयोध्या 5 दिसंबर (आरएनएस ) उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के पदाधिकारियों ने अपनी कई मांगों को लेकर जिला पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक सूत्रीय ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी को दिया। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया की उत्तर प्रदेश से कोटेदार शासन के मंशा अनुसार राशन वितरण करते हैं साथ ही कोरोना काल में भी ई-मशीन के माध्यम से कोटेदारों द्वारा प्रधानमंत्री अन्य योजना का एनएफएसए अधिनियम के तहत निशुल्क वितरण किया गया कोटेदार अपने व अपने परिवार के जीवन की परवाह न करते हुए सरकार के दिशा निर्देशों के साथ खाद्यान्न का वितरण किया जिसकी सराहना पूरे भारत में की गई और उत्तर प्रदेश सरकार को भारत सरकार ने इसी कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया शासन के निर्देशानुसार आज भी कोटेदार खाद्यान्न का वितरण के साथ-साथ केवाईसी आयुष्मान कार्ड किसान फार्मर रजिस्ट्री एसआईआर में भी सहयोग कर रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश से कोटेदारों को लाभांश के रूप में मात्र 90 रूपये प्रति कुंतल मिलता है जबकि अन्य प्रदेशों में जैसे हरियाणा केरल दिल्ली में 200 और गोवा में 220 गुजरात में 200 प्रति कुंतल एवं 20000 रूपये मिनिमम इनकम गारंटी दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कोटेदारों को ही अन्य प्रदेशों की भांति लाभांश का मिनिमम इनकम गारंटी दी जाए इस महंगाई को देखते हुए कोटेदारों के परिवार का भरण पोषण सुचारू रूप से हो सके अन्यथा की स्थिति में 28 जनवरी 2026 से सभी कोटेदार अनिश्चितकालीन धरने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन में उत्तर प्रदेश सरकार की होगी। इस अवसर पर विजय कुमार गुप्ता दिनेश पांडे सालिक राम सागर दिनेश कुमार सोनकर बलराम यादव अब्दुल वहीद मोहम्मद जावेद रामबाबू यादव नीतेश कुमार जायसवाल गोविंद गुप्ता अरुण कुमार साहू अजय कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

