अलावल देवरिया (गोंडा) 5 दिसंबर। होमगार्ड जवान जग जीवन यादव उम्र लगभग 56 वर्ष कंपनी नगर सेकंड का एक दुर्घटना में दौरान इलाज निधन हो गया। वर्तमान माह में इनकी ड्यूटी नगर मजिस्ट्रेट गोंडा के यहां चल रही थी।यह दुर्घटना निकट मिश्रौलिया पुलिस चौकी कोतवाली नगर गोण्डा के अन्तर्गत हुआ है। मृतक होमगार्ड जवान के पिता का नाम भगवान दत्त यादव है और ग्राम पडऱी शंकर थाना कोतवाली देहात के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार मृतक होमगार्ड अपने ड्यूटी पर बाइक से आ रहा था,उसी समय किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। आनन फानन में तुरंत जिला अस्पताल पंहुचाया गया अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्य हो गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

