देहरादून 5 दिसंबर (आरएनएस)। नगर निगम के पार्षदों ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वार्डों में जरूरत के मुताबिक सफाई कर्मचारी तैनात करने, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए फ्लोईओवर के नीचे शौचालयों का निर्माण करने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने समेत विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद पार्षद मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल से मिले। इस दौरान सभी ने सौ वार्डों में सीसीटीवी कैमरे जल्द स्थापित करने की मांग। इसके लिए बोर्ड बैठक में हर वार्ड के लिए पांच- पांच लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। प्रस्तावित विकास कार्य शुरू करवाने की मांग की। मेयर ने कहा जल्द टेंडर जारी करेंगे। इसके अलावा सफाई कार्य की मॉनीटरिंग नियमित रूप से करने, शहर में पारंपरिक शैली के प्रवेश द्वारों का निर्माण, पुराने विद्युत पोल हटाकर नए पोल लगवाने, प्रस्तावित ड्रेनेज प्लान के तहत धरातल पर जलभराव की समस्या हल करने को काम शुरू करने समेत अन्य मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्षद अमिता सिंह, सतीश कश्यप, पुष्कर सिंह चौहान, रमेश गौड़, रोहन चंदेल, अंकित अग्रवाल, रजनी देवी, महेंद्र कुकरेजा, दीपक नेगी, सुधीर थापा आदि मौजूद रहे। रेंजर्स ग्राउंड में संडे मार्केट लगाने पर लगे प्रतिबंध व्यापार मंडल के बाद अब पार्षदों ने रेंजर्स ग्राउंड से संडे बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। पार्षदों का कहना है कि उनकी ओर से बोर्ड बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। रेंजर्स ग्राउंड में संडे बाजार लगने से हर रविवार को आसपास जाम की समस्या रहती है। कई दिनों तक ग्राउंड में सफाई कार्य नहीं होने से सफाई व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

