देहरादून 5 दिसंबर (आरएनएस)। गढ़ी कैंट छावनी परिषद देहरादून के प्रबंधन के अधीन स्व. हरबंश कपूर मेमोरियल कम्प्यूनिटी हॉल को आठ दिसंबर से आम जनता बुक करवा सकेगी। कैंट बोर्ड की ओर से दरें निर्धारित कर दी गई हैं। साथ ही ही नियम शर्तों का पालन करना होगा। विवाह समारोह, विवाह रिसेप्शन, चैरिटी शॉ, धार्मिक समारोह, समाजिक समारोहों के आयोजन के लिए बुक करवा सकेंगे। कार्यालय की वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://स्रद्गद्धह्म्ड्डस्रह्वठ्ठ.ष्ड्डठ्ठह्लह्ल.द्दश1.द्बठ्ठ/ और द्धह्लह्लश्चह्य://द्गष्द्धद्धड्ड2ड्डठ्ठद्ब.द्दश1.द्बठ्ठ/ष्द्बह्लद्ब5द्गठ्ठ पर जाकर कम्यूनिटी हॉल बुक करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर बुकिंग से संबंधित जानकारी उपलब्ध है। कम्यूनिटी हॉल की बुकिंग में बीपीएल परिवारों को विशेष रियायत दी गयी है। बुकिंग ऑनलान माध्यम से ही की जा सकेगी। लिखित व दूरभाष एसएमएस से बुकिंग नहीं होगी। बुकिंग केवल तीन दिन के लिए करवा सकेंगे। सामुदायिक भवन की बुकिंग विवाह समारोह/कार्यक्रम आदि के तिथि से केवल तीन महीने पहले ही पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। कम्युनिटी हॉल बुकिंग की दरें स्थानीय नागरिकों को विवाह आदि के लिए बुकिंग शुल्क 51 हजार रुपये, बीपीएल कार्ड धारकों के लिए 11 हजार रुपये, सरकारी समारोह के आयोजन को 21 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। रखरखाव राशि (वापसी योग्य नहीं) 5000 व सुरक्षा जमा राशि (वापसी योग्य) 10,000 निर्धारित की गई है। इसका भुगतान बुकिंग के दौरान करना होगा। इसके अतिरिक्त 18 प्रतिशत जीएसटी का भी भुगतान करना होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

