शिवरीनारायण 6दिसंबर 2025(आरएनएस) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत नगर में प्रभावी जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में बच्चों ने हाथों में आकर्षक तख्तियां और बैनर लेकर “प्लास्टिक हटाओ–पर्यावरण बचाओ”, “स्वच्छ नगर–सुंदर नगर”, “सिंगल-यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करें” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।विद्यार्थियों ने नागरिकों को प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान, पर्यावरण प्रदूषण, जल स्रोतों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव और वन्यजीवों के लिए बढ़ते खतरे के प्रति सचेत किया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जहां बच्चों ने नारे लगाकर लोगों को प्लास्टिक कम करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्रीयुत बुद्धेश्वर केशरवानी, शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं पार्षद डॉ. धर्मेन्द्र राम, शिवरीनारायण मंडल महामंत्री विष्णु हरि गुप्ता, विद्यालय प्राचार्य बसंत देवांगन तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य के लिए इस प्रकार की जागरूकता आवश्यक है।रैली के माध्यम से बच्चों ने नगरवासियों से प्लास्टिक के कम उपयोग, पुनः उपयोग योग्य विकल्प अपनाने, तथा स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने की अपील की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

