रायपुर, 06 दिसंबर (आरएनएस)। छग में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम में तूफान के गुजर जाने के बाद अब ठंडी उत्तरी हवाओं के आने से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में रायपुर सहित अंबिकापुर में न्युनतम तापमान छह डिसी बलरामपुर में 8 डिग्री, कोरबा 10 राजनांदगांव एवं दुर्ग 11 डिग्री, बिलासपुर में 13 डिसी न्युुनतम तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग एवं आईएमडी एजेंसी ने अगले 48 घंटों में रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना जताई है। अगले 48 घंटों में रायपुर बिलासपुर दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, बलौदाबाजार, कोरबा, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर चांपा, गौरेला पेंड़ा मरवाही सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों से कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह निर्देश जारी किया है कि लोग बिना गर्म कपड़ों के घर से बाहर न निकले अतिआवश्यक काम होने पर गर्म कपड़ों पहनकर एवं कानों में ठंड से बचने के लिए टोपी अथवा मफलर पहनकर बाहर निकले।
संदीप
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

