रायपुर, 06 दिसंबर (आरएनएस)। तापमान में गिरावट दर्ज होते ही राजधानीवासी ही अत्याधिक ठंड पडऩे से सर्दी बुखार, मलेरिया, वायरल फीवर आदि की चपेट में आ रहे है। मेकाहारा जिला अस्पताल एम्स सहित राजधानी के निजी चिकित्सा संस्थानों में सर्दी खासी बुखार टाइफाइड मलेरिया आदि के मरीज बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे है। रायपुर जिला चिकित्सालय के सीएमओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने राजधानीवासियों से ठंड में बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ ही बाहर निकलने की सलाह दी है। साथ ही मलेरिया से बचने के लिए मच्छरदानी की प्रयोग की अपील की है। हर घर में एक न एक सदस्य वायरल फीवर अथवा खांसी की चपेट में आ रहे है विशेषकर अस्थमा के मरीजों को ठंड में वृद्धि से तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ठंड को देखते हुए शुगर एवं बीपी के मरीजों को भी आवश्यक परहेज करने के निर्देश चिकित्सकों द्वारा दिये जा रहे हैं। शहर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सावर अग्रवाल एवं केपी सरभाई ने छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए माताओं को बनते तक रात में बच्चों के साथ बाहर न निकलने की सलाह दी है वहीं गर्म पानी से स्नान के पश्चात सरसों के तेज से धूप में बैठकर शिशु की मालिश करने की सलाह दी है।
संदीप
०००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

