रायपुर, 06 दिसंबर (आरएनएस)। 1857 में शहीद वीर नारायण सिंह जो छग के पहले शहीद को 10 दिसंबर को रायपुर के जयस्तंभ चौक में अंग्रेजों ने फांसी दी थी। वीर नारायण सिंह की स्मृति में छग संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा अनवरत ज्योति प्रज्जवलित पदाधिकारी अध्यक्ष छग समाज पार्टी अनिल दुबे जागेश्वर प्रसाद इंजीनियर जीपी चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा सहित हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में की जाएगी। यह ज्योत अनंतकाल तक जयस्तंभ चौक में जलेगी। ज्योति बूझने न पाये इसकी जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ता को दी गई है। दोपहर 12 बजे आयोजित उक्त कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पंडवानी कलाकार चेतन देवांगन द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह की गाथा को लयबद्ध ढंग से संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह का छग के प्रति स्वतंत्रता आंदोलन में दिये गये योगदान को रेखांकित करने के लिए डॉ. रमेंद्रनाथ मिश्र एवं केके अग्रवाल द्वारा जानकारी दी जाएगी। उक्त जानकारी छग समाज पार्टी के अध्यक्ष अनिल दुबे जीपी चंद्राकर, जागेश्वर प्रसाद ने प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।
संदीप
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

