0 कवर्धा से गिरफ्तार किया गया आरोपी।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर, 06 दिसंबर (आरएनएस)। एनजीओ को सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर आपराधिक षड्यंत्र कर साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
थाना बोधघाट में प्रार्थी मिनेश पाणिग्रही निवासी कंगोली ने थाना बोधघाट आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मां शारदा लोक कला मंच नामक हृत्रह्र का चलाता है। फंड दिलाने के लिए आरोपी सूर्यकांत सोनी ने इसे संपर्क कर अन्य आरोपी दिब्येंदु सरकार के साथ आपराधिक षड्यंत्र कर इसे झांसा में लेकर सोशल वर्क के लिए सीएसआर फंड दिलवा देंगे। ऐसा कहकर इसका बैंक से लिंक मोबाइल नंबर वाला सिम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड बैंक डिटेल लेकर वेस्ट बंगाल के अन्य आरोपी को दिलवाकर इसके बैंक अकाउंट से 7,25,000/ को विभिन्न तरह से निकाल कर इसके साथ ठगी करने की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में अपराध कायम किया। जिस पर बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में,एएसपी माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन, सीएसपी सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा कवर्धा से एक आरोपी सूर्यकांत सोनी पिता प्रह्लाद सोनी, उम्र 46 साल को उसके घर कैलाश नगर कवर्धा से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। जिसने अपने साथियों के साथ आपराधिक षड्यंत्र कर अपराध करना स्वीकार किया तथा अपराध में प्रयुक्त मोबाइल को पेश किया। जिसे जप्त किया गया, आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने से उसे विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 06.12.25 न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया गया। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले निरीक्षक लीलाधर राठौर,
उ.नि. ललित नेगी, लोकेश्वर नाग और प्रआर.पवन श्रीवास्तव, अहिलेश नाग के साथ आरक्षक भैरव सिन्हा, संतोष झा, थानेंद्र सिन्हा, मानकू कोर्राम, कामदेव दर्रो शामिल थे।
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

