प्रयागराज,06 दिसंबर (आरएनएस)। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रामपुर में शनिवार सुबह कक्षा 8 में पढऩे वाले 15 वर्षीय छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद सूचना जीआरपी और पुलिस को मिली तो मौके ओर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया और घरवालों की सूचना कर दी।
सूचना पर परिवार के लोग रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर गांव और प्रधान से बातचीत के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रामपुर पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई। मृतक की पहचान लवकुश यादव पुत्र होती लाल यादव निवासी मुंगारी रामपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगारी के रहने वाले होरी लाल यादव (झल्लर) के दो बेटे ये एक बेटी है। मृतक लवकुश अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन भी है। लवकुश कक्षा 8 में पढ़ता था। वह रोज की तरह शनिवार की सुबह स्कूल जाने के लिए निकला था। वह फ्लाई ओवर से रोज स्कूल की ओर जाता था। शनिवार को वह क्रासिंग पार कर स्कूल जा रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद सूचना पुलिस और जीआरपी ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने आपस में बातचीत कर शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

