लालगंज, प्रतापगढ़,06 दिसंबर (आरएनएस)। सांगीपुर पुलिस ने बारात में हुई मारपीट की घटना पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के दर्रा गांव निवासी राहुल सिंह पुत्र मनोज सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती चार दिसंबर की रात करीब दस बजे सांगीपुर में बारात गये उसके भाई आदर्श सिंह को मारापीटा। आरोपीगण नौवानार निवासी अभिषेक सिंह व लखहरा निवासी प्रांशू सिंह व प्रियांशू सिंह ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ राजेन्द्र त्रिपाठी का कहना है कि जांच के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

