*57 प्रार्थना पत्रों में से महज़ 3 का हुआ निस्तारण
लालगंज, मीरजापुर ,06 दिसंबर (आरएनएस)। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में एडीएम डीपी सिंह व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। फरियादियों द्वारा कुल 57 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष बचे हुए प्रार्थना पत्रो के निस्तारण हतु राजस्व एवं पुलिस टीम गठित कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। वह समाधान दिवस में गोडर खुर्द निवासी मोहन पुत्र लल्लू ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया की गांव महुलार के नया गांव घमहवा में वन विभाग द्वारा हम गरीबों का फसल व छप्पर नष्ट किया जा रहा है। ग्राम पंचायत नौगांव निवासी बैसाखू ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि ग्राम पंचायत नौगवा में सचिव एवं पंचायत सहायक द्वारा घोर अनियमितया की जा रही है वीडियो हलिया को निर्देशित किया गया। मटिहरा निवासी श्री राम ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि ग्राम पंचायत मटिहरा में छूटे हुए विद्युतीकरण कराया जाए। समाधान दिवस के अंत में एडीएम डीपी सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते यह कहा कि फरियादी की समस्या मौके पर जाकर एक स्टाफ मेमो के समझ फरियादी की गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करते ही रिपोर्ट समय से प्रस्तुत करें। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है कि फरियादी को बार-बार अपनी समस्या लेकर चक्कर न लगाना पड़े जिससे आप लोग गुणवत्ता पूर्वक फरियादी की समस्या निस्तारण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगा ।इस अवसर पर तहसीलदार दीक्षा पांडे, नायब तहसीलदार प्रताप नारायण ओझा, वन क्षेत्राधिकारी केके सिंह संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी राजस्व निरिक्षक लेखपाल मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

