भोपाल,06 दिसंबर (आरएनएस)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल से शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकभवन में मुलाकात की और पुष्प-गुच्छ भेंटकर अभिवादन किया।
राज्यपाल पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से राज्य के विकास एवं जनकल्याण संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

