० आगामी 72 घंटों में प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना
रायपुर, 07 दिसंबर (आरएनएस)। उत्तरी हवाओं का छग में प्रभाव पिछले 48 घंटों से दिखना शुरू हो गया है। प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। रविवार सुबह बस्तर का न्युनतम तापमान 8.9 डिसी दर्ज किया गया। बदले मौसम के चलते आगामी 48 घंटों में बस्तर सरगुजा सहित संपूर्ण छग में शीतलहर चलने की संभावना आईएमडी एजेंसी ने व्यक्त की है। आईएमडी एजेंसी के अनुसार आज सुबह 8.30 बजे प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। सुबह सरगुजा में तापमान गिरकर 4.6 डिसी पर पहुंच गया है। प्रदेश के उत्तरी एवं मध्य भागों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होने से दो से 6 डिसी तापमान में कमी महसूस की गई है। प्रदेश में कोरिया जशपुर, बलरामपुर, सरगुजा में तापमान में तेजी से गिरावट होने के चलते ठिठुरन के साथ कड़ाके की ठंड का सामना क्षेत्रवासियों को करना पड़ रहा है। सरगुजा कोरिया एवं जशपुर में वहां के नगर पालिका प्रशासन द्वारा चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था भी की गई है। आईएमडी के अनुसार उत्तरी पश्चिम दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के चलते आगामी 72 घंटों में तापमान और गिरावट दर्ज की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित क्षेत्र के निवासियों से अत्यधिक ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने की अपील करते हुए सिर्फ काम के समय ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। इसके साथ ही देर रात तक घूमने वालों से भी स्वास्थ्य रक्षा की दृष्टि से घर में रहने की सलाह दी गई है।
संदीप
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

