बिलासपुर 7 दिसंबर 2025(आरएनएस) मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन सनत तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक विजय कल्याणी तिवारी ने साहित्यकारों की रचनाओं के गति,लय,एवं त्रुटियों की बारीकी से समीक्षा करते हुए उन्होंने साहित्य लेखन एवं काव्य विधा के विषय पर सभी साहित्यकारों से चर्चा किया।
सभी साहित्यकारों ने अपनी स्वरचित कविताओं की प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
आयोजन में शहर के युवा वीर रस कवि दीपक दुबे “सागर” एवं वरिष्ठ साहित्यकार अमृत लाल पाठक, राकेश अयोध्या, द्रोपदी साहू, हरवंश शुक्ला, श्रीमती मनीषा भट्ट, ओ.पी.भट्ट, बुधराम यादव, गजानंद पात्रे, जगतारन डहरे, इत्यादि साहित्यकारों की उपस्थिति रही।आयोजन में वीररस के युवा कवि दीपक दुबे “सागर” द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार विजय कल्याणी तिवारी को 58 साहित्यकारों की देश भक्ति साझा संकलन *”तिरंगे में लिपट जाऊं”* पुस्तक भी भेंट की गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

