लालगंज, प्रतापगढ़ 7 दिसंबर (आरएनएस)। मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के कुसौली गांव की गुडिय़ा देवी पत्नी दारा सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती छ: दिसंबर को सुबह करीब ग्यारह बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के हनुमान पुत्र गयादीन, शैलेष व गोलू पुत्रगण हनुमान दरवाजे पर पहुंचकर मारपीट किया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानलेवा धमकी भी दी और पीडि़ता का फोन क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

