बेहतर शिक्षा हमारा संकल्प-पवन कुमार वर्मा
बस्ती 27 अप्रैल (आरएनएस )। यूपी बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा परिणामों में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किया है। साऊंघाट विकास खण्ड क्षेत्र के छपिया लुटावन में एस.आर.ए. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पवन कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य संध्या ठाकुर, ग्राम प्रधान विनय अम्बेडकर और शिक्षकों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढाया।प्रबंधक पवन कुमार वर्मा ने बताया कि हाई स्कूल के परीक्षा परिणामों में गणित में 99 प्रतिशत और कुल 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा मोनी गुप्ता को साईकिल, ट्राफी, पुस्तक, स्कूल बैग देकर पुरस्कृत किया गया। 84 प्रतिशत अंक पाने वाले प्रिन्स और 83 प्रतिशत अंक पानी वाली सलोनी को स्कूल बैग, ट्राफी, और शैक्षणिक सामग्री देकर उत्साहर्धन किया गया। इसके पूर्व केक काटकर सफलता की खुशियों को साझा किया गया। प्रबंधक पवन कुमार वर्मा ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बावजूद बेहतर शिक्षा देने के लिये एस.आर.ए. पब्लिक स्कूल संकल्पित है। उन्होने सफलता का श्रेय छात्रों के परिश्रम, शिक्षकों के योगदान और अभिभावकों के सहयोग को दिया। ग्राम प्रधान विनय अम्बेडकर ने मेधावी छात्रों का उत्साह बढाते हुये कहा कि शिक्षा ही वह पूंजी है जिससे सब कुछ हासिल किया जा सकता है। प्रधानाचार्य संध्या ठाकुर ने अभिभावकों को बताया कि प्रवेश जारी है और स्कूल में बेहतर शिक्षा के सभी संसाधन उपलब्ध है।कार्यक्रम में लाल बिहारी गुप्ता, राजीव गुप्ता, जगदीश कुमार, पवन कुमार, निकलेश कुमारी, पूजा मिश्रा, प्रमिला कुमारी, लकी पाण्डेय, मधू, किरन, अजय कुमार, सरिता के साथ ही शिक्षक, छात्र और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

