लालगंज, प्रतापगढ़ 7 दिसंबर (आरएनएस)। रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के रैचनपुर गांव की आयशा बानो पत्नी मो0 अमीर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती पांच दिसंबर को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। आरोप है कि इसी बीच गांव के मो0 रिजवान, मो0 सरफराज, रमजान अली, अब्दुल कादिर, इरफान व अल्ताफ वहां पहुंचे और घर में घुसकर पीडि़ता व परिवार के लोगों को मारापीटा। एसओ राजेन्द्र त्रिपाठी का कहना है कि जांच के बाद आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

