मेरठ 7 दिसंबर (आरएनएस )। नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की 63वीं वर्षगांठ के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय टाउनहाल घण्टाघर मेरठ पर विभागीय झण्डारोहण कार्यकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी/नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा मेरठ डा0 वी0के0 सिंह द्वारा झण्डारोहण किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री बृजेश कुमार सिंह एवं एस0डी0एम0 (जे0) श्रीमती मृदुला दूबे रहे।
नागरिक सुरक्षा के छ: प्रभागों के वार्डन पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। सर्व प्रथम कार्यक्रम अतिथियों का स्वागत श्री संदीप गोयल चीफ वार्डन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी। श्री नवीन नारंग सहायक उपनियंत्रक (व0वे0) द्वारा गृह मंत्री भारत सरकार, पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा उ0प्र0 एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से प्राप्त संदेशो का वाचन किया गया एवं नागरिक सुरक्षा के कार्यों से अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा महोदय ने अपने सम्बोधन में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की निष्काम सेवा भावना से की जाने वाली सेवाओं की प्रशंसा की एवं कहा कि नागरिक सुरक्षा की टीम प्रत्येक मौके पर जिला प्रशासन को सहयोग करती रही है। विशिष्ठ अतिथि अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री बृजेश कुमार सिंह द्वारा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवको के कार्यों जिसमें मॉकड्रिल आयोजन, एस0आई0आर0 में सहयोग की भूरी-भूरी प्रशांस की।
नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस का कार्यकम साप्ताहित रूप से मनाया जा रहा है। जिसमें सभी प्रभागों में जनजागरूकता रैली, वृक्षारोपण, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, अग्निशमन प्रदर्शन, मतदाता जागरूकता रैली आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसकी रूपरेखा समस्त उपस्थित पदाधिकारियों को दी गयी। श्री संदीप गोयल चीफ वार्डन द्वारा कार्यकम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट किया गया तथा समस्त अधिकारियों नागरिक सुरक्षा पदाधिकारियों का कार्यकम में प्रतिभाग करने पर धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री नरेन्द्र सिंह मलिक डिप्टी चीफ वार्डन एवं श्री नवीन नारंग सहायक उपनियंत्रक (व0वे0) द्वारा किया गया। स्टाफ आफिसर टू चीफ वार्डन श्री बृजेश सैनी, प्रभागीय वार्डन श्री मुकेश रस्तौगी, श्री ओम प्रकाश शर्मा, श्री धर्मेन्द्र शर्मा, श्री फारूक चौधरी, श्री राज कुमार खत्री, श्री रमेश चन्द शर्मा, श्री ऋषि कुमार शर्मा, उप प्रभागीय वार्डन श्री मनोज जौहरी, श्री राजाराम गिरी, स्टाफ आफिसर श्री सिराजुद्दीन, श्री जसवन्त सिंह, श्री आदीप कुमार, एवं समस्त घटना नियंत्रण अधिकारी, पोस्ट वार्डन, सैक्टर वार्डन आदि का सहयोग कार्यकम को सफल बनाने में रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

