रुड़की,07 दिसंबर (आरएनएस)। घर से बाजार के लिए निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। भगवानपुर थाना पुलिस के अनुसार गागलहेडी निवासी सुरेंद्र कुमार का 21 वर्षीय बेटा दीपक घर से भगवानपुर गया था। लेकिन काफी समय तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब युवक का कुछ पता नहीं चल पाया परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

