हल्द्वानी,07 दिसंबर (आरएनएस)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के हालिया बयान से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने पर उत्तराखंड कांग्रेस ने तत्काल खेद जताते हुए विनम्र क्षमा-याचना की है। रविवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि भूल होना मानवीय प्रकृति है, उसे स्वीकार करना ही हमारी संस्कृति है। हरक सिंह रावत के उस वक्तव्य से यदि सिख समुदाय की भावनाओं को आघात पहुंचा है, तो इसके लिए हम दिल से क्षमा मांगते हैं। बयान में आगे कहा गया कि सिख समाज ने सदैव श्रम, शौर्य, सेवा, समर्पण और बलिदान की अनुपम मिसाल पेश की है। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता सिख धर्म की महान परंपराओं, गुरु साहिबानों और पवित्र ग्रंथों का हृदय से सम्मान करता है। हम सिख समुदाय को अपना अभिन्न अंग मानते हैं। कांग्रेस ने अपील की है कि इस अनचाही घटना को भुलाकर सभी मिलकर एकता, भाईचारा और आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

