हरिद्वार,27 जून(आरएनएस)। ज्वालापुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी से अवैध देशी शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे माल्टा मार्का देशी शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया कि मोहल्ला कड़च्छ स्थित ज्वालादास आश्रम के पास विक्की निवासी कोटरावान, ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

