बागेश्वर,07 दिसंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री धामी के दौरे से उन लोगों को भी उम्मीद जगी है, जिनके कार्य लंबे समय से लंबित हैं। इसी उम्मीद में लोग सुबह से जिला मुख्यालय पहुंच गए। अपराह्न दो बजे के बाद उनकी मुराद पूरी हुई। उन्होंने सीएम को ज्ञापन सौंपे। शनिवार को सीएम को अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री के कर्मचारियों ने फैक्ट्री को शीघ्र शुरू करने और कर्मचारियों के बकाया वेतन भुगतान की मांग की। कम से कम पांच करोड़ का आर्थिक पैकेज देने की मांग उठाई। रेडक्रॉस के पूर्व चेयरमैन संजय साह जगाती ने महिला अस्पताल, पुल निर्माण, हेलीपैड और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य जोशी पालड़ी फते सिंह करायत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र सिंह करायत नाम पर मोटर मार्ग के निर्माण में शेष बचे कार्य को पूर्ण करने, कराला पालड़ी स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को इंटर कॉलेज में उच्चीकृत करने की मांग की। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नगर क्षेत्र के अंतर्गत व्यापार मंडल की बैठक और क्रियाकलापों हेतु भवन, व्यापारियों की सुरक्षा हेतु बीमा सुविधा, जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की। कोविड के दौरान कार्यरत कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ते का बकाया देने, हटाए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग की। मांग करने वालों में प्रमोद मेहता, महेश खेतवाल, विवेक तिवारी, हरीश मलड़ा, नयन खेतवाल आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

