० पालकों से अपील अपने पालतू डॉग, बिल्ली को शिविर में लाकर कराएं टीकाकरण
कोरबा 09 दिसम्बर (आरएनएस)। मंगलवार 09 दिसम्बर को पालतू एवं आवारा कुत्तो, बिल्लियों का एंटी रैबीज टीकाकरण एवं कृमि दवा वितरण हेतु डॉ.राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-वन स्थित दशहरा मैदान में प्रात: 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा, समस्त कुत्ता, बिल्ली पालकों एवं पशु प्रेमियों से निगम द्वारा अपील की गई है कि वे अपने डॉग, बिल्ली को शिविर में लाये तथा नि:शुल्क टीकाकरण कराएं।
निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि नगर पालिक निगम कोरबा एवं पशु चिकित्सा सेवाएं कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण व कृमि दवा वितरण के लिए शिविर का आयोजन मंगलवार 09 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से दशहरा मैदान आर.पी.नगर फेस-1 में आयोजित किया गया है। यहॉं उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कुत्तों के काटने की घटनाएं हो रही हैं, काटने से होने वाले संक्रामण की रोकथाम हेतु एंटी रैबीज टीकाकरण का यह कार्य कराया जा रहा है, उन्होने बताया कि एंटी रैबीज टीकाकरण एवं कृमि दवा वितरण का यह कार्य पूर्ण रूप से नि:शुल्क रहेगा, अत: डॉग, बिल्ली के पालकगण इस शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने पालतू डॉग व बिल्ली को शिविर में लाकर नि:शुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण कराएं।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

