रायपुर, 09 दिसम्बर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में प्रदेश शासन ने खनिज विभाग में बड़ा बदलाव किया है। अंबिकापुर-बलरामपुर जिले में गड़बड़ी के आरोपों के बाद एक साथ 22 जिलों में खनिज अधिकारियों को यहां से वहां ट्रांसफर किया गया है। सरगुजा जिले में अवैध माइनिंग का खुलासा होने के बाद खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. सरगुजा खनिज अधिकारी त्रिवेणी देवांगन को हटा दिया गया है। जारी सूची में
त्रिवेणी देवांगन उप संचालक जिला कार्यालय सरगुजा को उप संचालक संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, नवा रायपुर, मीनाक्षी साहू उप संचालक जिला कार्यालय बालोद को उप संचालक संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, नवा रायपुर, योगेन्द्र सिंह उप संचालक जिला कार्यालय महासमुंद को उप संचालक जिला कार्यालय दंतेवाड़ा, सबीना बेगम खनिज अधिकारी, जिला कार्यालय गौरेला पेण्ड्रा मरवाही को खनिज अधिकारी, बिलासपुर, प्रवीण कुमार चंद्राकर खनिज अधिकारी,राजनांदगांव को खनिज अधिकारी, बालोद, योगेश कुमार साहू खनिज अधिकारी, कबीरधाम को खनिज अधिकारी, मुंगेली, ज्योति मिश्रा खनिज अधिकारी, मुंगेली को राजनांदगांव, अनिल कुमार साहू जांजगीर-चांपा को सरगुजा खनिज अधिकारी, हीरादास भारद्वाज खनिज अधिकारी, धमतरी को संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, नवा रायपुर, हेमंत घेरपा खनिज अधिकारी, रायपुर को धमतरी, भूषण पटेल खनिज अधिकारी, कोरिया को सूरजपुर, चिरंजीव कुमार खनिज अधिकारी,बीजापुर को कबीरधाम, छबिलेश्वर मौर्य खनिज अधिकारी दंतेवाड़ा को बीजापुर, अतिरिक्त प्रभार- जिला कार्यालय सुकमा, इंदलाल खनिज अधिकारी,खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को कोरिया, फागुलाल नागेश खनिज अधिकारी, संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, नवा रायपुर को खनिज अधिकारी, महासमुंद, अर्चना ठाकुर सहायक खनिज अधिकारी,बेमेतरा को गरियाबंद, उत्तम प्रसाद खुटे सहायक खनिज अधिकारी,कोरबा को बालोद, नीरज कुमार सहायक खनिज अधिकारी, कबीरधाम को सक्ती, राकेश कुमार वर्मा सहायक खनिज अधिकारी,बालोद को कोरबा
राहुल गुलाटी सहायक खनिज अधिकारी, सूरजपुर को बलरामपुर, रोहित कुमार साहू सहायक खनिज अधिकारी, गरियाबंद को बेमेतरा, जितेन्द्र चंद्राकर खनिज निरीक्षक, धमतरी को गरियाबंद पदस्थ किया गया है।
एसएस
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

