गरियाबंद, 09 दिसंबर (आरएनएस)। उदंती सीता नदी अभयारण्य की एंटी-पोचिंग टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक जीवित पैंगोलिन की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई वाइल्ड लाइफ जस्टिस कमीशन की सूचना के आधार पर की गई, जिसने इस दुर्लभ और शेड्यूल-1 श्रेणी में दर्ज वन्यजीव की तस्करी की कोशिश की जानकारी साझा की थी।
सूत्रों के मुताबिक, कमीशन द्वारा बताए गए लोकेशन पर छत्तीसगढ़ ओडिशा सीमा के पास टीम ने घेराबंदी कर दोनों तस्करों को दबोच लिया। उनके कब्जे से करीब 9 किलो वजन और 40 इंच लंबा जिंदा पैंगोलिन बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद वन विभाग ने पैंगोलिन का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसके बाद उसे जंगल सफ ारी को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।
आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
गोपाल (42 वर्ष), हरिजन, निवासी – ग्राम सिमलीगोदरा, ओडिशा
मनोज (30 वर्ष), हरिजन, निवासी – ग्राम मलकीगुड़ा, ओडिशा
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

