० प्लेयर ऑफ द मैच अभय बासफ ोड़
राजनांदगांव, 09 दिसंबर (आरएनएस)। कमला कॉलेज ग्राउण्ड में आरसीए ए एवं आरसीए बी के मध्य कमला कॉलेज ग्राउण्ड में फूलटर्फ विकेट में चौथा टेस्ट दो दिवसीय मैच संपन्न हुआ। आरसीए बी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जिसमें अर्श, अनन्या शाह मंडावी ओपनिंग जोडी में मैदान में उतरे। पहला विकेट जल्दी गिर गया। 21 रन के योगदान पर। क्रमश: अनन्या शाह मंडावी 9 रन, अर्श 16 रन, अर्श खान 15 रन, अभय 57 रन 11 चौके की मदद से बनाया और भव्य अनुसूर्या 14 रन का योगदान दिया। पूरी टीम 147 रन बनाकर ऑलआऊट हो गई। एक्स्ट्रा 29 रन प्राप्त लेगबाई 5 रन, नो बॉल 11, बाई 10 रन। बॉलर आरसीए ए की ओर गेंदबाजी करते हुए पप्पू यादव 2 विकेट, 4 विकेट शौर्य साहू, रियांश 1 विकेट, विजेन्द्र 1 विकेट प्राप्त किया। आरसीए ए की टीम ने ओपनिंग जोडी में बिजेन्द्र यादव, दरवेश मैदान में उतरे दरवेश 0 रन बनाया भव्य की बॉल पर एबीडब्लू आऊट हो गया क्रमश: बिजेन्द्र यादव 15 रन, शौर्य 7 रन, रियांश 6 रन और पूरी टीम 56 रन पर ऑलआऊट हो गई। एक्सट्रा 16 रन, व्हाईट 13, नो बॉल 1, बाई 2 रन प्राप्त हुए। आरसीए फालआन कप्तान ने आरसीए ए को फालआन खिलाया। 91 रन पर बढ़त हासिल किया। फालआन खेलते हुए आरसीए की ए टीम ने दूसरी इनिंग में ओपनिंग जोड़ी में बिजेन्द्र यादव, रूद्र दशेरिया मैदान में उतरे बिजेन्द्र यादव 0 रन बनाकर अर्श की गेंद में एलबीडब्लू आऊट हो गया। 8 रन राजवीर, रियांश 2 रन पूरी टीम 23 रन बनाकर ऑलआऊट हो गई। एक्सट्रा 12 व्हाईट 2, लेगबाई 2 रन। आरसीए बी की ओर गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अभय, अनन्या शाह मंडावी 2 विकेट, मोनिका मंडावी 1 विकेट प्राप्त किया। प्लेयर ऑफ द मैच अभय बासफोड़ को दिया गया। मैन की ऑनलाईन स्कोरिंग हुई। मैच के अंपायर रियांश, आरती रहे। आर.सी.ए. के हेड कोच संदीप शुक्ले महापौर प्रत्याशी व एकेडमी परिवार की ओर से कोषाध्यक्ष अनन्य देवांगन, महेश साहू, रणजी आईपीएल प्लेयर अजय मंडल, विनोद भावे, अन्तु करान्उे, अम्लाडीह पूर्व महिला शोभा चोपड़ा, मनोज साहू एवं जोई थामस सहायक कोच सभी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। उपरोक्त चयन होने पर सभी ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। आर.सी.ए. के हेड कोच संदीप शुक्ले महापौर प्रत्याशी ने दी।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

