0-कैबिनेट और शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से की चर्चा
रायपुर, 09 दिसंबर (आरएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री निवास में बैठककर प्रशासनिक काम-काज को निपटाया। 10 दिसम्बर को होने वाली कैबिनेट की बैठक की प्रस्तावों और 14 दिसंबर से होने वाले सत्र के लिए विधेयकों एवं संबंधित प्रश्रों के बारे में जानकारी ली।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री को आज नई दिल्ली जाना था, लेकिन यह कार्यक्रम अचानक अपिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है। प्रदेश में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार 10 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में आने वाले प्रस्तावों को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। वहीं शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री के संबंधित विभागों में आए प्रश्रों की भी ब्रिफिंग की गई। मुख्यमंत्री पिछले कई दिनों से काफी व्यस्त दौरा कार्यक्रम बनाया गया था। लेकिन आज वे अपने घर में ही बैठक प्रशासनिक कामकाज निपटा रहे हैं। राज्य में शीघ्र ही आईएस अधिकारियों की भी एक ट्रांसफर लिस्ट निकाले जाने की भी चर्चा है। यह सूची विधानसभा सत्र के पहले ही निकाल दी जाएगी।
आर. शर्मा

