जांजगीर चांपा 09 दिसम्बर 2025(आरएनएस ) छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत कार्यालय जांजगीर के माध्यम से मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार स्थापना हेतु बैंक के माध्यम से ऋण प्रदान किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक संचालक ग्रामोद्योग ने बताया कि इस योजना में सेवा क्षेत्र के लिए अधिकतम एक लाख रुपये तथा विनिर्माण क्षेत्र हेतु तीन लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही बैंकों द्वारा स्वीकृत प्रोजेक्ट राशि पर 35 प्रतिशत तक अनुदान भी देय होगा। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों के लिए है आवेदन हेतु आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 5वीं/8वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन के साथ जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, कोटेशन, अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट संलग्न करना अनिवार्य होगा। संपूर्ण दस्तावेजों सहित आवेदन जिला पंचायत जांजगीर स्थित खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रथम तल कक्ष क्रमांक 17 में प्रस्तुत किया जा सकता है। अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु हितग्राही कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं अथवा दूरभाष 7898985221 पर संपर्क किया जा सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

