जांजगीर-चांपा 09 दिसम्बर 2025 (आरएनएस ) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कुल 48 संवर्गों के जिला स्तर के रिक्त 148 संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिसमें से 04 संवर्ग के कुल 23 संविदा पदों की कौशल परीक्षा, लिखित परीक्षा, साक्षात्कार हेतु पात्र अभ्यार्थियो की 01ः05 एवं 1ः10 की सूची जारी किया गया है। उक्त सूची को जिले के वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in में तथा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला जांजगीर चांपा छ.ग. के नोटिस बोर्ड में भी चस्पा किया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।


















