देहरादून,10 दिसंबर (आरएनएस)। महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मसूरी का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर कॉलेज के छोटे बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविद् मधु मेहरोत्रा व कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज रयाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि मधु मिहिरोत्रा ने बच्चों के द्वारा दिए गए कार्यक्रमों की सराहना की।कहा कि आज के बच्चों में अद्भुत प्रतिभा है उस प्रतिभा की पहचान कर उसको दिशा प्रदान करने का का यह मंच एक माध्यम है।इसलिए हम सभी को अपने बच्चों को अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। विद्यालय समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र ने कहा कि आप आने वाले कल का भविष्य हैं इसलिए अपने मन में आए विचारों को प्रस्तुत करने का जहां भी अवसर मिले,वहां पर व्यक्त करना यह बहुत बड़ी बात है। विद्यालय के प्रबंधक मनमोहन शर्मा ने सभी के सहयोग से विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर मनोज रयाल ने बताया कि केवल पुस्तकी ज्ञान ही नहीं अपितु बच्चों के अंदर निहित क्षमताओं को विकसित करना चाहिए। इस अवसर पर मंजू पूनम, माधुरी शर्मा, रश्मि सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

