देहरादून,10 दिसंबर (आरएनएस)। उत्तरांचल विश्वविद्यालय का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह गुरुवार से शुरू हो रहा है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी ने बताया कि पहले दिन ऑनलाइन और दूसरे दिन आफलाइन मोड में पढऩे वाले छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का सेंटर फॉर ऑनलाइन एंड डिस्टेंस लर्निंग एजुकेशन प्रदेश में अपनी तरह का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित कर रहा है, जिसमें युवा छात्रों के साथ-साथ उम्रदराज शिक्षार्थी भी अपनी डिग्री प्राप्त करेंगे। पहले दिन 2371 छात्र डिग्री लेंगे। इसके साथ ही पुराने बैचों के पूर्व छात्रों की एलुमिनी मीट भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली बार किसी निजी विवि में आनलाइन मोड में पढऩे वाले छात्रों के लिए इस तरह दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह का दूसरा दिन 12 दिसंबर को रेगुलर छात्रों के लिए निर्धारित है, जिसमें विभिन्न संकायों के 3131 छात्र हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) विद्यार्थियों को डिग्रियां देंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

