देहरादून,10 दिसंबर (आरएनएस)। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डा. कमल घनशाला को यूरोपीयन सोसायटी फॉर क्वालिटी रिसर्च (ईएसक्यूआर) क्वालिटी अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह बुधवार को दुबई में आयोजित हुआ। यूरोपीयन सोसायटी फॉर क्वालिटी रिसर्च (ईएसक्यूआर) का क्वालिटी अचीवमेंट अवार्ड विश्व भर के उन चुनिंदा संस्थाओं और नेतृत्वकर्ताओं को दिया जाता है जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को न केवल अपनाते हैं बल्कि उन्हें नए आयामों तक पहुंचाते हुए समाज और शिक्षा जगत में वास्तविक परिवर्तन लाते हैं। डा. घनशाला को यह सम्मान मिलना इस बात का सशक्त प्रमाण है कि वह भारतीय उच्च शिक्षा को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाले अग्रणी, दूरदर्शी और परिवर्तनकारी नेतृत्वकर्ता है। यह क्वालिटी अचीवमेंट अवार्ड इस तथ्य पर विश्व समुदाय की मुहर है कि डा. कमल घनशाला केवल एक उत्कृष्ट प्रशासक और सफल संस्थापक ही नहीं बल्कि गुणवत्ता, नवाचार और सामाजिक विकास जैसे गणों के प्रतीक है जिन्होंने ग्राफिक एरा को एक श्रेष्ठ वैश्विक शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित किया है। डा. कमल घनशाला को यह अवार्ड ईएसक्यूआर के अध्यक्ष डेविड एन्ट्रैक ने प्रदान किया। दुबई में हुए इस भव्य समारोह में 14 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। डा. कमल घनशाला को यह अवार्ड मिलने पर ग्राफिक एरा में जश्न मनाया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

