रुड़की,10 दिसंबर (आरएनएस)। एक गाड़ी बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुग्गावाला थाना क्षेत्र के कुड़कावाला गांव के समीप बुधवार सुबह एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई है। दुर्घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से रुड़की अस्पताल भेजा। घायलों में संगम सैनी, आशू व सौदाराम के नाम शामिल है। तीनों घायल कलियर थाना क्षेत्र के जसवावाला गांव में रहते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

