सुकमा, 11 दिसंबर (आरएनएस)। जिला के चिन्तलनार पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली हेतु निर्धारित पीडीएस सामग्री को अवैध रूप से भण्डारित कर कालाबाजारी के उद्देश्य से रखा गया था। संबंधित सामग्री का गुणवत्ता परीक्षण राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर से कराया गया। खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट के अनुसार जब्तशुदा खाद्यान्न मानव उपभोग हेतु अनुपयुक्त पाया गया है। उक्त कारणों से यह खाद्यान्न केवल कुक्कुट आहार, पशु आहार, मत्स्य आहार तथा एथेनॉल निर्माण इकाइयों को विक्रय हेतु उपलब्ध कराया जा रहा है।
पूर्व में दिनांक 15.11.2025 तक आमंत्रित खुली निविदा में किसी भी संस्था द्वारा सहभागिता नहीं किए जाने के कारण पुन: खुली निविदा आमंत्रित की जाती है। निविदा संबंधी प्रमुख तिथियाँ निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर निर्धारित किया गया है। इच्छुक संस्थाओं के अधिकृत प्रतिनिधि 26 दिसम्बर से पूर्व किसी भी कार्यालयीन दिवस में उपस्थित होकर खाद्यान्न के नमूनों का अवलोकन कर सकते हैं। खुली निविदा में चावल 546.50 क्विंटल, शक्कर 36.50 क्विं., चना 36.75 क्विंटल, गुड़ 26.32 क्विं. और नमक 48.50 क्विं. की नीलामी की जाएगी।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

