लालगंज, प्रतापगढ़ 11 दिसंबर (आरएनएस )। विकासखण्ड सांगीपुर अन्र्तगत पीकेबीडी इण्टर कालेज वासुदेव नगर में गुरूवार को फायर बिग्रेड की टीम ने स्कूल के बच्चों को आग से सुरक्षा के उपाय को लेकर प्रशिक्षित किया। फायर बिग्रेड सांगीपुर प्रभारी मान सिंह यादव ने फायरकर्मियों के साथ बच्चों के साथ आग से बचाव को लेकर मॉकड्रिल किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य सरिता भालोठिया ने किया। इस मौके पर विजय यादव, पुष्पेन्द्र यादव, शिवम प्रकाश, शैलेन्द्र तिवारी, विजय मिश्र, अभिनव आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

