अल्मोड़ा,11 दिसंबर (आरएनएस)। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुयाल ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। औपचारिक पत्र जारी कर उन्होंने अपना त्यागपत्र एनएसयूआई उत्तराखंड नेतृत्व को भेजा, जिसके बाद छात्र संगठन और परिसर की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। अपने इस्तीफे में लोकेश सुयाल ने लिखा है कि कुछ व्यक्तिगत कारणों, बदलती परिस्थितियों और संगठन के भीतर उत्पन्न मतभेदों के कारण वह अब एनएसयूआई से जुड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के विश्वास से उन्हें कैंपस अध्यक्ष चुना गया था और उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा के साथ दायित्व निभाया। लोकेश सुयाल ने यह भी कहा कि पिछले दस वर्षों में एनएसयूआई ने उन्हें सीखने और काम करने तथा आगे बढऩे का अवसर दिया, जिसके लिए वह संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान परिस्थितियों में उनके लिए संगठन में बने रहना संभव नहीं है। लोकेश के इस्तीफे के बाद एसएसजे परिसर और एनएसयूआई इकाई में नेतृत्व को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में संगठन की संरचना एवं रणनीति में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

