पिथौरागढ़,11 दिसंबर (आरएनएस)। बीडी पांडे जिला अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. स्वाति बेलाल अवकाश के बाद वापस ड्यूटी पर लौट आई हैं। इससे नाक, कान व गले की समस्या से जूझ रहे रोगियों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार को बड़ी संख्या में रोगी ईएनटी कक्ष के बाहर कतार लगाकर खड़े नजर आएं। ईएनटी चिकित्सक ने बारी बारी से सभी रोगियों की जांच की। इधर वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएस नबियाल के भी वापस ड्यूटी में आने से बच्चों के इलाज के लिए अभिभावकों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

