पिथौरागढ़,11 दिसंबर (आरएनएस)। धारचूला के कालिका में एक 68 वर्षीय बुजुर्ग की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। गुरुवार को आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कालिका निवासी कल्याण सिंह पुत्र जयमल सिंह पैदल मंदिर जा रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित होकर वह गहरी खाई में गिर गए। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम घटनास्थल पहुंची। इस दौरान बुजुर्ग मृत अवस्था में मिलें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

