पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंहÓ का फैंस को इंतजार है। इस फिल्म का पहला सिंगल रिलीज हुआ। इस गाने में पवन कल्याण का स्वैग देख फैंस खुश हो गए हैं। उनके डांस स्टेप्स फैंस को काफी पसंद आए हैं।
फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंहÓ के नए गाने के बोल ‘रमपम रमपमज्Ó है। इस गाने में ब्लैक कोट-पैंट, कैप पहने पावर स्टार पवन नजर आ रहे हैं। वह बिल्कुल हिप-हॉप स्टाइल में डांस कर रहे हैं। यह पूरा गाना 13 दिसंबर को रिलीज होगा।
इस गाने को विशाल डडलानी ने गाया है। गाने में पवन कल्याण का डांस, स्वैग देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हार्ट, फायर इमोजी से फैंस ने सोशल मीडिया पोस्ट का कमेंट सेक्शन भर दिया है। ‘उस्ताद भगत सिंहÓ के मेकर्स का दावा है कि पवन कल्याण की फिल्म का यह सॉन्ग, डांस इस साल का सबसे हिट गाना साबित होगा।
पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंहÓ अगले साल रिलीज होगी। फिल्म को हरीश शंकर ने निर्देशित किया है। इसमें पवन कल्याण के साथ हीरोइन के तौर पर श्रीलीला नजर आएंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

