बिलासपुर 12 दिसंबर 2025(आरएनएस) मूकनायक का दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन शिमला के गेयट विरासत सांस्कृतिक परिसर शिमला हिमाचल प्रदेश में 14 दिसंबर को महामहीम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मूकनायक प्रतिवर्ष विभिन्न प्रदेशों में दो राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करते आ रही है, इसी क्रम में नागपुर के सफल अधिवेशन के बाद दूसरा अधिवेशन हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित है शिमला के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम शिव प्रताप शुक्ला, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,प्रेम सिंह धरेक आई.ए.एस . ,सुरेश कश्यप (सांसद शिमला हिमाचल प्रदेश), वीरेन्द्र कश्यप (पूर्व सांसद शिमला), राकेश सिंघा (पूर्व विधायक ठियोग शिमला),कश्मीर चन्द (आईएएस), अनुपम कश्यप (उपायुक्त शिमला), सुरेन्द्र चौहान (पार्षद शिमला हि. प.) सर्वजीत सिंह बॉबी (सामाजिक कार्यकर्ता शिमला), प्रकाशचन्द भाटिया (अध्यक्ष रविदास महासभा हिमाचल प्रदेश अमरचन्द सलाठ (अध्यक्ष कोली समाज हि.प.), एम. आर. बुशेरी (इंडियन आयल हीलर रोहडू) ,विकास धीमान (सामाजिक कार्यकर्ता) ,शैलेश हितेषी आई आर एस, मेला राम दरोच (सेवा निवृत मुख्य अभियंता), हीरामणी भारद्वाज (अनु. जा. संयुक्त मोर्चा हि. प.),नागेश बाल्मीकि, प्रदेश अध्यक्ष सफाई कर्मचारी यूनियन, नारायण सिंह भगानिया पीत पल मटू आंबेडकर सोसाइटी हि.प., सर्वजीत सिंह बोबी सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ अतर सिंह चंदेल सेवा निवृत नोनी कृषि यूनिवर्सिटी की गरिमामय प्रमुख उपस्थिति में अधिवेशन प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होगा।गौरतलब है कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने कहा था कोई भी आंदोलन सफल होने के लिए उस आंदोलन का अखबार होना जरूरी है। कोई भी आंदोलन जिसका अखबार नही है, वह एक पर कटे पंछी की तरह है। इसलिए डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जी ने 31 जनवरी 1920 को, मूकनायक नाम का मुखपत्र प्रकाशित किया था। इसका उद्देश समाज के दर्द और विद्रोह को व्यक्त करना था। यह मुखपत्र मराठी भाषा में था। प्रधान संपादक तुषार गायकवाड ने वह नाम ले लिया है और संकल्प लिया है कि उस महान परंपरा को कायम रखना हमारी प्रतिबद्धता रहेगी। मूकनायक इसके एक भाग के रूप में वर्षगाठ मना रहे है।
///मूकनायक रत्न अवार्ड से होंगे सम्मानित//
डॉ.रितु सिंह सोशल एक्टिविस्ट, विशाखा गायकवाड उद्योपति मदनलाल सिंगाडिया साहित्यकार, संदीप सुधाकर गायकवाड, को सम्मानित किया जाएगा।

