नईदिल्ली ,12 दिसंबर (आरएनएस)। कांग्रेस पार्टी और केरल के तिरुवनन्तपुरम से सांसद शशि थरूर के बीच में क्या चल रहा है, इसकी जानकारी किसी को नहीं, लेकिन थरूर का व्यवहार कई सवालों को जन्म दे रहा है। राष्ट्रपति की विशेष दावत में शामिल होने के बाद अब शुक्रवार को थरूर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बैठक से बिना बताए अनुपस्थित रहे। हालांकि, उन्होंने बैठक में न आने की सूचना दे दी थी, लेकिन कारण किसी को नहीं बताया।
थरूर के कांग्रेस की बैठक से अनुपस्थित रहने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले वे 30 नवंबर को कांग्रेस की रणनीतिक समूह की बैठक से गायब थे। थरूर गुरुवार रात को प्रभा खैतान फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोलकाता गए थे, जिसे कारण में वे समय पर दिल्ली नहीं लौट सके। इससे पहले 30 नवंबर को वह केरल में थे और विमान में होने की वजह से बैठक छूट गई थी।
इससे पहले भी थरूर खराब स्वास्थ्य के कारण मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर कांग्रेस की चर्चा में शामिल नहीं हुए थे। थरूर की लगातार बैठकों से अनुपस्थिति ने कांग्रेस नेताओं की चिंता बढ़ा दी है, जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए आयोजित रात्रपति के विशेष भोज में वह शामिल थे। उस विशेष भोज में उनके पार्टी के नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की दावत न होने पर भी थरूर वहां गए थे।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

