बिलासपुर 13 दिसम्बर 2025 (आरएनएस) रेल मंडल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। लालखदान में हुए रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने सख्त कदम उठाते हुए डीआरएम राज मल खोईवाल को हटा दिया है। उनकी जगह अब उमेश कुमार बिलासपुर के नए डीआरएम बनाए गए हैं। उमेश कुमार का तबादला वेस्टर्न रेलवे से एसईसीआर में किया गया है। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि हाल ही में हुए हादसे और उसके बाद उठे सवालों के बीच यह निर्णय लिया गया है। नए डीआरएम उमेश कुमार के सामने यात्रियों की सुरक्षा, मंडल की व्यवस्थाओं में सुधार और रेल संचालन को दुरुस्त करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब बिलासपुर मंडल में नए बदलावों की उम्मीद की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

