जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
प्रयागराज,13 दिसंबर (आरएनएस)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसीलो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रात: 10 बजे प्रशासनिक न्यायमूर्ति शेखर बी. सर्राफ द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का कार्य प्रारंभ किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत मे कुल 227876 वादों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा 02 सिविल बाद निस्तारित किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के कुल 11519 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 72 वादो का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। जनपद न्यायाधीश प्रयागराज द्वारा द्वारा 13 जोड़ो को आपसी सुलह समझौते के आधार पर एक साथ रहने के लिए समझौता किया गया और एक दूसरे को माला पहना कर मिठाई खिलाई गई।
यह जानकारी दिनेश कुमार गौतम, सचिव/एडीजे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा दी गयी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

