चित्रकूट 28 जून (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कम्पार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पात्र अभ्यर्थी 30 जून की मध्यरात्रि 12 बजे तक परिषद की वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून निर्धारित की गई थी। हालांकि 26 जून को मोहर्रम का अवकाश और 27 जून को चतुर्थ शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहे। इसे देखते हुए छात्रहित में आवेदन की समयसीमा तीन दिन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने ने बताया कि हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कम्पार्टमेंट परीक्षा तथा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी अब 30 जून की रात 12 बजे तक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि 4 जून 2026 को जारी पूर्व विज्ञप्ति में दिए गए अन्य सभी निर्देश यथावत लागू रहेंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

